Thursday, 13 March 2014

1168_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU



जैसे भगवान निर्वासनिक हैं, निर्भय हैं, आनन्दस्वरूप हैं, ऐसे तुम भी निर्वासनिक और निर्भय होकर आनन्द में रहो। यही उसकी महा पूजा है।

- Pujya Sant Shri Asharam Ji Bapu

Wednesday, 12 March 2014

1167_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU



तुम जब सत्य के रास्ते पर चल पड़े हो तो व्यावहारिक कार्यों की चिन्ता मत करो कि वे पूरे होते हैं कि नहीं। समझो, कुछ कार्य पूरे न भी हुए तो एक दिन तो सब छोड़कर ही जाना है।
- Pujya Sant Shri Asharam Ji Bapu

Monday, 10 March 2014

1166_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

व्यवहार में चिन्तारूपी राक्षसी घूमा करती है। वह उसी को ग्रस लेती है, जिसको जगत सच्चा लगता है। जिसको जगत स्वप्नवत् लगता है, उसे परिस्थितियाँ और चिन्ताएँ कुचल नहीं सकती।

- Pujya Sant Shri Asharam Ji Bapu

Sunday, 9 March 2014

1165_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU



दीनता-हीनता पाप है। तुम तो मौत से भी निर्भयतापूर्वक कहोः ‘ऐ मौत ! मेरे शरीर को छीन सकती है, पर मेरा कुछ नहीं कर सकती। तू क्या डरायेगी मुझे?

- Pujya Sant Shri Asharam Ji Bapu

Saturday, 8 March 2014

1164_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU





चिन्ता, भय, शोक, व्यग्रता और व्यथा को दूर फेंक दो। उधर कतई ध्यान मत दो।
सारी शक्ति निर्भयता से प्राप्त होती है, इसलिए बिल्कुल निर्भय हो जाओ। फिर तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
 

- Pujya Sant Shri Asharam Ji Bapu
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...