Friday, 5 July 2013

1145_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

सदगुरु ही जगत में तुम्हारे सच्चे मित्र हैं। मित्र बनाओ तो उन्हें ही बनाओ, भाई-माता-पिता बनाओ तो उन्हें ही बनाओ। गुरुभक्ति तुम्हें जड़ता से चैतन्यता की ओर ले जायेगी। जगत के अन्य नाते-रिश्ते तुम्हें संसार में फँसायेंगे, भटकायेंगे, दुःखों में पटकेंगे, स्वरूप से दूर ले जायेंगे। गुरु तुम्हें जड़ता से, दुःखों से, चिन्ताओं से मुक्त करेंगे। तुम्हें अपने आत्मस्वरूप में ले जायेंगे।
 -Pujya Asharam Ji Bapu

1144_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

अगर तुम सर्वांगपूर्ण जीवन का आनन्द लेना चाहते हो तो कल की चिन्ता को छोड़ो। कल तुम्हारा अत्यन्त आनन्दमय होगा, यह दृढ़ निश्चय रखो।
-Pujya Asharam Ji Bapu

Tuesday, 2 July 2013

1143_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

यदि आप अपने आत्मस्वरूप को परमात्मा समझो और अनुभव करो तो आपके सब विचार मनोरथ सफल होंगे, उसी क्षण पूर्ण होंगे
 -Pujya Asharam Ji Bapu

1142_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

हरेक पदार्थ पर से अपने मोह को हटा लो और एक सत्य पर, एक तथ्य पर, अपने ईश्वर पर समग्र ध्यान को केन्द्रित करो | तुरन्त आपको आत्म-साक्षात्कार होगा |
-Pujya Asharam Ji Bapu

Monday, 1 July 2013

1141_THOUGHTS AND QUOTES GIVEN BY PUJYA ASHARAM JI BAPU

आपको अगर सुखी होना हो तो आपने जो भलाई की उसे भूल जाओ और दूसरे ने थोड़ी बुराई की उसे बिसार दो तो कुटुम्ब में आनन्द और शान्ति आ जायेगी। घर-घर में रामराज्य होने लगेगा।
 -Pujya Asharam Ji Bapu
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...